महंगाई राहत कैम्प: राज्य सरकार द्वारा 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए महंगाई राहत कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। महंगाई से तत्काल राहत देने वाली इन योजनाओं से हर वर्ग को खुशियां मिल रही है। 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, हर महीने 100 यूनिट तक फ्री बिजली, 2000 यूनिट तक निशुल्क कृषि बिजली, निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट, 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा सहित अन्य योजनाओं से प्रदेशवासियों को बचत और राहत की गारंटी मिल रही है।
मूक बधिर माया को मिली विशेष योग्यजन पेंशन
भीलवाड़ा के चिलेश्वर ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत कैम्प गोपीराम एवं उनकी पुत्री माया के लिए खुशियां लेकर आया। माया मूक बधिर हैं। कैंप में माया का सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत तत्काल पंजीकरण कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपा गया। गोपीराम ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंप और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।
द्वारिका देवी को मिली रसोई के खर्चों में राहत
टोंक जिले के मालपुरा उपखण्ड की द्वारिका देवी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महंगाई राहत कैम्प पहुंची। उन्होंने बताया कि परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे रसोई गैस सिलेंडर लेने में असमर्थ थी। लेकिन अब इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर योजना के अन्तर्गत 500 रूपये में गैस सिलेंडर मिलने से उन्हें चूल्हे के धुएं से राहत मिल सकेगी। उन्होंने राज्य सरकार तथा स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
फूलचंद को मिला सात योजनाओं का लाभ
झालावाड़ जिले की झिकड़िया ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में फूलचंद का एक साथ सात योजनाओं के लिए पंजीयन हुआ। उन्हें इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना तथा मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रूपये तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपये का बीमा कवर का लाभ मिला। फूलचंद ने बताया कि उनके पूरे परिवार को आर्थिक सम्बल देने वाली योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया।
चिकित्सा विभाग की संवेदनशीलता ने बदली दिव्यांग बच्चों की जिंदगी
बारां जिले के केलवाड़ा-दांता में आयोजित कैम्प में दिव्यांग बच्चें रोहित(16), सिंघम(7), बिन्दों(27) एवं रोशनी(17) अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। उन्होंने चिकित्सा विभाग की डेस्क पर दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए निवेदन किया, जिस पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी शारीरिक अक्षमताओं के आधार पर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए। उनके अभिभावकों ने कहा कि अब उनके बच्चों को दिव्यांगजन श्रेणी के सभी लाभ मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोटि-कोटि आभार।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
1 day agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
8 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
12 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
12 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
13 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines