हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Mahangai Rahat Camp: सीएम गहलोत आज 10 बजे महंगाई राहत कैंप योजना की करेंगे शुरुआत, कहा- 'अपने हक का लाभ ले जनता'

विज्ञापन

Mahangai Rahat Camp: सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को अपने आवास पर महंगाई राहत कैम्प के पंजीकरण पोर्टल एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में प्रदेशवासियों को अधिकतम राहत देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महंगाई राहत शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

सीएम बोले- राहत शिविरों में हिस्सा लें जनता

गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार का ध्येय है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहे। पंजीकरण पोर्टल एवं वेबसाइट के माध्यम से आमजन का इन योजनाओं से जुड़ाव सुनिश्चित किया जा सकेगा तथा उन्हें योजनाओं के लाभ एवं उद्देश्य के बारे में जागरूक किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने आमजन से आह्वान किया कि महंगाई राहत शिविरों में भाग लेकर अपने हक का लाभ लें तथा इन शिविरों को सफल बनाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महंगाई राहत कैम्प की दिशा निर्देश पुस्तिका का विमोचन भी किया।

विज्ञापन

महंगाई राहत कैम्प से मिलेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

उल्लेखनीय है कि महंगाई राहत कैम्प से सभी जरूरतमंद परिवारों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर महंगाई से राहत दिलाई जाएगी। इसके लिए 24 अप्रैल से 30 जून तक प्रदेशभर में महंगाई राहत कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

कैम्पों में 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा, जिससे बढ़ती महंगाई की मार से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री सोमवार सुबह 10 बजे सांगानेर की ग्राम पंचायत महापुरा में महंगाई राहत कैंप का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन

जानें कहां-कहां लगेंगे कैंप

सीएम ने महंगाई से त्रस्त प्रदेश की आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए ही बजट में बहुत से प्रावधान किए हैं। कई ऐसी योजनाएं हैं जिनकी राशि बढाई गई है तो कुछ नई योजनाएं शुरू की गई हैं। इनका लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए 11 हजार 283 ग्राम पंचायतों और 750 शहरी वार्डाें में ये कैम्प लगाए जा रहे हैं। जिनमें पात्र व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर लाभ प्राप्त कर सकेगा।

इन योजनाओं का मिलेगा लाभ

1. मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत 500 रुपये में सिलेन्डर
2. मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली
3. मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली
4. मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रत्येक माह निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट
5. मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत महात्मा गांधी नरेगा में 100 कार्य दिवस पूरा करने वाले परिवारों को 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार एवं कथौड़ीए सहरिया तथा विशेष योग्यजन को 100 अतिरिक्त दिवस का रोजगार
6. इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष में 125 दिन कार्य के अवसर
7. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन प्रतिमाह तथा प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि
8. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए
9. मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए
10. मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत 2 दुधारू गौवंशीय पशुओं के लिए प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola