Mahangai Rahat Camp: सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार को जयपुर ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत कालाडेरा, पचकोड़िया, भोजपुरा कलां एवं कालवाड़ में कैंपों का अवलोकन कर कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने पात्रता अनुसार योजनाओं में लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन करवाकर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे। लोगों ने जनहितैषी योजनाओं से मिल रही राहत के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। गहलोत ने दौरे में किसान नेता स्व. जगदीश ककरालिया की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर पुष्प अर्पित किए।
कैंपों का किया अवलोकन
सीएम ने कैंप में प्रशासन गांवों के संग अभियान और योजनाओं पर आधारित स्टॉल्स का भी अवलोकन किया। वहां उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर महंगाई राहत कैंपों में अधिकाधिक पंजीकरण करवाकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपील की। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि 500 रुपए में गैस सिलेंडर तथा 100 और 2000 यूनिट तक निशुल्क बिजली से राहत मिलेगी।
पचकोडिया में संवाद के दौरान एक बुजुर्ग लाभार्थी ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि ‘अब मानहें खुशी मिली है’। वहीं, मुख्यमंत्री ने दिव्यांग सोहन लाल वर्मा की स्थिति देखते हुए नियमानुसार डेयरी बूथ आवंटन और योजनाओं से आमजन को तुरंत लाभ पहुंचाकर राहत प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
आपका पैसा आपके लिए की सोच से निर्णय
गहलोत ने कालाडेरा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी सोच और निर्णयों से राजस्थान में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सरकार की आपका पैसा आपके लिए की सोच के साथ संचालित योजनाओं से हर वर्ग को राहत मिल रही है।
महंगाई के दौर में राहत का दायरा बढ़ाकर योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से महंगाई राहत कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंपों में पंजीयन से आमजन को लम्बे समय तक राहत मिलेगी।
अब नहीं महंगाई की मार
मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से लगभग 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1000 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसानों को 2000 यूनिट, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देकर महंगाई से राहत दी जा रही है।
साथ ही निरोगी राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए का निशुल्क ईलाज, 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, महात्मा गांधी नरेगा योजना में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार तथा कथौड़ी, सहरिया और विशेष योग्यजन को 100 दिवस का अतिरिक्त रोजगार और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन रोजगार मिलने से आमजन का संबल मिलेगा।
शिक्षा में राजस्थान माॅडल स्टेट
गहलोत ने कहा कि पशुपालकों को लम्पी रोग से मृत दुधारू पशुओं के लिए प्रति गाय 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत प्रति पशुपालक अधिकतम 2 दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का बीमा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले लाभार्थियों को हर माह निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में राजस्थान मॉडल स्टेट बना है।
योजनाओं से आमजन की बढ़ी बचत
मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई से राहत देने वाली योजनाओं से आमजन को आर्थिक संबल मिला है, उनकी बचत में बढ़ोतरी हुई है। इस बचत का उपयोग अपने बच्चों का भविष्य निखारने तथा उनके अच्छे पालन-पोषण में कर सकेंगे। बढ़ी पेंशन से बुजुर्गों को सम्मान मिलेगा।
केंद्र भी लागू करें राजस्थान जैसी योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को भी राजस्थान की तरह योजनाओं को पूरे देश में लागू करना चाहिएए जिससे हर जरूरतमंद को 25 लाख रुपए का चिकित्सा बीमाए एक समान सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त हो सकें। इस प्रकार की योजनाओं का लाभ देश के प्रत्येक नागरिक को मिलना चाहिए।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
8 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines