falseMahangai Rahat Camp: 6.67 करोड़ लोगों को मिला सीएम का गारंटी कार्ड, 1.49 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ
Author: Rakesh Choudhary
2023-06-08 08:52:06
Mahangai Rahat Camp: आम आदमी को राशन से लेकर ईंधन और स्वास्थ्य से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक हर क्षेत्र में राहत की सौगातें देने वाले महंगाई राहत कैम्पों की लोकप्रियता शिखर पर है। कैम्पों में रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है और हर योजना में लाभान्वित परिवारों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार शाम तक कैम्पों में 6.67 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित किये जा चुके हैं, जबकि 1.49 करोड़ से ज्यादा परिवार अब तक इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं।
राजस्व विभाग ने जारी किए आंकड़े
राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 50.07 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में 83.35 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 9.84 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 93.61 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 59.42 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.14 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
चिरंजीवी योजना में 1.15 करेाड़ रजिस्ट्रेशन
इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 46.54 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 88.68 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.15 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.15 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines