हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

प्रेमिका की जुदाई मोहब्बत सह न पाया... सदमे में प्रेमी ने शरीर पर लगाए बम, ट्रिगर दबाया और उड़ गए चिथड़े

Lover Blasts Himself With Detonator for Girlfriend in Udaipur: घटना के बाद लड़के के परिवार वालों ने लड़की के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Lover Blasts Himself With Detonator for Girlfriend in Udaipur: राजस्थान के उदयपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के वियोग में ऐसा कदम उठाया कि जानकर हर कोई हैरान है। यहां एक युवक ने खुद को बम लगाकर ब्लास्ट कर लिया। क्षत-विक्षत हाल में उसका शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला। उधर, लड़के के परिवार वालों ने लड़की के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

ऋषभदेव इलाके की है घटना

जानकारी के मुताबिक ये मामला उदयपुर के ऋषभदेव क्षेत्राधिकार का है। बताया गया है कि यहां नीलेश मीणा (24) एक खदान (माइन) में काम करता था। उसका गांव की ही रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़की की कुछ समय पहले किसी और लड़के से सगाई हो गई थी। इसके बाद लड़का परेशान रहने लगा था।

खदान से लेकर आया था डेटोनेटर

ऋषभदेव सर्किल के अधिकारी हेरंब जोशी ने बताया कि नीलेश ने खदान से डेटोनेटर (बम) लेकर आया। फिर अपने शरीर पर इन्हें लगाकर खुद को ब्लास्ट कर लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, जानकारी होने पर परिवारों वालों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वे मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या की जांच कर रही पुलिस

बताया गया है कि लड़के के परिवार वालों ने लड़की के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कराया है। परिवार वालों का आरोप है कि लड़की ने ही उसकी हत्या की है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का… इसकी जांच की जा रही है। साथ ही साथ इस बात की भी जांच की जा रही कि उसके पास डेटोनेटर कहां से आया।

राजस्थान की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola