Lok Sabha Chunav 2024 Date and Schedule: लोकसभा चुनावों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। आखिरकार वो घड़ी आ गई, जब चुनाव आयोग ने आम चुनावों की घोषणा कर दी है। देश में 19 अप्रैल से 1 जून तक लोकसभा चुनावों का आयोजन किया जाएगा। सात चरणों में होने वाले इन चुनावों के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे। वहीं बात करें राजस्थान की तो, राज्य में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। तो आइए देखते हैं राजस्थान में कब और कितने चरणों में चुनाव होने वाले हैं?
राजस्थान में चुनाव की तारीख
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर 2 चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजस्थान में पहले और दूसरे चरण में मतदान करवाए जाएंगे। इस दौरान पहले चरण में 12 सीटों और दूसरा चरण में 13 सीटों पर वोटिंग होगी। साथ ही राज्य में बीजेपी वाली NDA (National Democratic Alliance) और कांग्रेस की UPA (United Progressive Alliance) के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।
| चरण | तारीख | सीट |
| पहला चरण | 19 अप्रैल | गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर |
| दूसरा चरण | 26 अप्रैल | टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां |
2019 आम चुनावों के नतीजे
राजस्थान की राजनीति बदलवों के लिए मशहूर है। राज्य के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। तो 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने बाजी मार ली। 2019 के आम चुनावों में भाजपा ने 25 में से 24 सीटें अपने खाते में डाल ली और बची हुई 1 सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को मिली। इन चुनावों में कांग्रेस को कोई भी सीट नसीब नहीं हुई थी। राज्य में बीजेपी का बहुमत 2023 के विधानसभा चुनावों में भी बरकरार रहा। मगर इसके बावजूद राजस्थान में 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर कुछ भी कयास लगाना जल्दबाजी होगी।
राजस्थान का सियासी समीकरण
पिछले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में बाजी मारने के बावजूद बीजेपी के सितारे गर्दिश में हैं। राज्य के पार्टी नेताओं में लगातार मनमुटाव की खबरें सामने आ रही हैं। जोधपुर से बीजेपी के उम्मीदवार बने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को लेकर पार्टी के विधायक ही बगावती तेवर दिखा रहे हैं। जो कि बीजेपी के लिए राज्य में बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। दूसरी तरफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस को कितना लाभ पहुंचाती है? यह भी 2024 के चुनावी नतीजों से ही साफ होगा।
अन्य राज्यों में लोकसभा चुनावों की तारीख
यहां देखें – Lok Sabha Election 2024
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
10 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines