---विज्ञापन---

कांग्रेस को MP के बाद राजस्थान में लगेगा झटका, Ashok Gehlot के करीबी 6 नेता जॉइन करेंगे भाजपा

Lok Sabha Election 2024 Congress Rajasthan: कांग्रेस को राजस्थान में बड़ा झटका लगने वाला है। कल 6 दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Lok Sabha Election 2024 BJP Operation Lotus (केजे श्रीवत्सन, जोधपुर): लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को झटकों पर झटके लग रहे हैं। गांधी परिवार के करीबी रहे मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी ने आज अपने 10 समर्थकों के साथ भाजपा जॉइन कर ली है।

अब जानकारी सामने आई है कि कल राजस्थान में अशोक गहलोत के नजदीकी पूर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी लाल बेरवा और आलोक बेनीवाल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

कल सुबह करीब 11 बजे इन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाए जाने की चर्चा की है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कांग्रेस में सेंध पर सेंध मारे जा रही है। भाजपा का ऑपरेशन लोट्स देशभर में चल रहा है।

 

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश के 11 नेताओं ने जॉइन की भाजपा

बता दें कि आज मध्य प्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे, लेकिन आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा जॉइन कर ली। मध्य प्रदेश में ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुरेश पचौरी समेत सभी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मोके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश के यह नेता भाजपा में गए

सुरेश पचौरी, दिनेश ढिमोले, सुभाष यादव, अतुल शर्मा, योगेश शर्मा, कैलाश मिश्रा, आलोक चंसोरिया, अर्जुन पलिया, संजय शुक्ला, गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी, विशाल पटेल

2 महीने में कांग्रेस का साथ छोड़ चुके यह नेता

महाराष्ट्र- मिलिंद देवड़ा, अशोक चव्हाण, बसवराज पाटिल, बाबा सिद्दीकी
गुजरात- नारण राठवा, लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री, OBC नेता अर्जुन मोढवाडिया
केरल- पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल

First published on: Mar 09, 2024 01:04 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola