Video: होटल में तेंदुए का बवाल, सारा सामान किया ऊपर-नीचे, देख कर टूरिस्टों की अटकी सांसें

Leopard in Jaipur Hotel: होटल स्टाफ ने वन विभाग इसकी सूचना दी, जिसके मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया।

Leopard in Hotel in Jaipur Rajasthan

होटल में घुसा तेंदुआ

Leopard in Jaipur Hotel: राजस्थान की राजधानी जयपुर के फेमस हेरिटेज होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब होटल में अचानक से एक तेंदुआ घुस आया। होटल में तेंदुआ को देखकर सभी ओर से हलचल मच गई, स्टाफ से लेकर टूरिस्ट और विज़िटर्स तक सभी इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, ढाई घंटे की कठिनाई के बाद तेंदुआ को ट्रैंक्विलाइज़ किया गया। यह घटना हेरिटेज होटल कानोता कैसल में गुरुवार सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर घटी थी।

विज्ञापन

होटल में मची अफरातफरी

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर होटल में मौजूद कुत्ते अचानक से भौंकने लगे, होटल स्टाफ ने कुत्तों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह रुके नहीं। इतने में वहां मौजूद एक टूरिस्ट ने होटल के अंदर घुसे तेंदुए को देख लिया। उसने पहले इसकी जानकारी होटल स्टाफ को दी। इसके बाद यह खबर आग की तरह पूरे होटल में फैल गई, जिसके होटल में अफरातफरी मच गई। वहीं तेंदुआ भी इस दौरान होटल स्टाफ के कमरे में घुस गया। इसके बाद वह मौजूद कुछ लोगों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। हालांकि, कमरे में बंद तेंदुए ने अंदर का पूरा सामान बिखेर दिया।

विज्ञापन

राहत की सांस

तेंदुए को कमरे में बंद करने के बाद होटल स्टाफ ने वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। इसके बाद होटल स्टाफ और टूरिस्ट ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

जंगल में छोड़ा जाएगा तेंदुआ

बस्सी रेंजर पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि सुबह हमारे पास होटल में लेपर्ड घुसने की सूचना मिली। इसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल तेंदुआ को नाहरगढ़ रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक बार फिर से जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ