Lady Hair Trapped In Generator While Dancing: जन्माष्टमी का त्योहार था, कान्हा जी को नौका विहार कराने जा रही थी। बहुत खुश थी, डीजे पर नाचते गाते हुए जा रही थी, अचानक मौत आई और उसे खींचकर साथ ले गई। हादसा इतना भीषण था कि देखकर लोगों की चीखें निकल गई। महिला का सिर फट गया था और गर्दन टूट गई थी। इतनी भयानक मौत किसी की आज तक किसी ने नहीं देखी होगी।
जी हां, यह भीषण हादसा राजस्थान के बाड़मेर में हुआ। एक महिला की चुन्नी जनरेटर में फंस गई और खींचने से उसका सिर फट गया। चीखें मारते हुए महिला गिर गई और उसके बाद जो हुआ, देखकर लोगों के होश उड़ गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं हादसे का वीडियो भी वायरल हुआ है।
जनरेटर में फंसकर चुन्नी खींचने से हुआ हादसा
बता दें कि हादसा बाड़मेर के सिवाना के कुंडल गांव में मंगलवार शाम 4 बजे हुआ। कुंडल निवासी माफी देवी गांव की महिलाओं के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान को नौका विहार करवाने तालाब पर गई थी। वहां पर माफी देवी अन्य महिलाओं के साथ डीजे पर डांस कर रही थी। इस दौरान डांस करते-करते माफी देवी जनरेटर के पास पहुंच गई और इसी दौरान उसकी चुनरी जनरेटर में फंसी गई।
चुन्नी खींचने से उसक सिर फट गया। बाल के साथ चमड़ी अलग हो गई और वह धड़ाम से गिर गई। अचानक हुई इस घटना से महिलाएं और मौजूदा लोगों में अफरा तफर मच गई। माफी देवी का हाल देखकर लोग डर गए। वे माफी देवी को बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डांस करते हुए जो वीडियो बना रहा था, उसके कैमरे में हादसा भी कैप्चर हुआ।
हादसा होते देखकर जनरेटर वाला हुआ फरार
वायरल वीडियो में देख सकते कि जनरेटर साथ चल रहा है। महिलाएं डांस कर रही हैं, अचानक चीख पुकार मच जाती है और फिर वीडियो खत्म हो जाती है। पुलिस के अनुसार, हादसा काफी दर्दनाक है। महिला के परिजन हादसे का पता चलते ही मौके पर पहुंचे। जनरेटर वाला फरार हो गया है। लोग भी सहमे हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतका का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines