राजस्थान में एसआई भर्ती-2021 परीक्षा रद्द होने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सदस्य मंजू शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। मंजू शर्मा देश के प्रसिद्ध कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास की पत्नी हैं। हाल ही में एसआई भर्ती पेपर लीक में मंजू शर्मा का नाम सामने आया था। आयोग में मंजू शर्मा सदस्य के रूप में कार्यरत थीं। हाईकोर्ट के एसआई भर्ती-2021 परीक्षा रद्द कर दी है। मंजू शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सुचिता का मानक रखने के लिए पारदर्शिता के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया। उनके खिलाफ कोई जांच लंबित नहीं है। जिस तरह के आरोप लगे हैं उससे मेरी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।
हाईकोर्ट ने रद्द की एसआई भर्ती परीक्षा
साल 2021 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को राजस्थान हाईकोर्ट ने हाल ही में रद्द कर दिया है। इस एसआई भर्ती में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और धांधलियां सामने आई थीं। हाईकोर्ट ने कहा कि भर्ती का आयोजन करने वाली संस्था राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के कुछ सदस्यों ने ही पेपर लीक करने में भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें: SI भर्ती परीक्षा रद्द होने पर क्रेडिट लेने की मची होड़, किरोड़ी लाल मीणा ने कसा बेनीवाल पर तंज
6 सदस्यों में शामिल था नाम
पेपर लीक मामले में राजस्था लोक सेवा आयोग के 6 सदस्यों का नाम सामने आया था। इसमें मंजू शर्मा का नाम भी शामिल था। भर्ती परीक्षा रद्द करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने भी सदस्यों पर कड़ी टिप्पणी की थी। सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने कहा था कि घर के भेदियों ने ही लंका ढहा दी। भेदियों से उनका तात्पर्य आयोग के सदस्य थे। कोर्ट ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष समेत कई सदस्यों को भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोपी माना है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 रद्द
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines