Kota Wife Died Husband Retirement Party: राजस्थान के कोटा से हैरान और परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक अधिकारी ने अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए रिटायरमेंट से 3 साल पहले वीआरएस ले लिया। ऐसे में आखिरी दिन ऑफिस के लोगों द्वारा पार्टी रखी गई थी। पार्टी के दौरान ही पत्नी कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोग अधिकारी की पत्नी को लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि घटना कोटा के दादाबाड़ी क्षेत्र की है। यहां रहने वाले देवेंद्र कुमार सेंट्रल वेयर हाउस में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी पिछले काफी समय से हार्ट की समस्या से जूझ रही थीं। देवेंद्र कुमार करीब 3 साल बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। उन्होंने पत्नी की देखभाल के लिए सेवानिवृत्ति से 3 साल पहले ही वीआरएस ले लिया। इस मौके पर ऑफिस के लोगों और करीबी दोस्तों ने पार्टी रखी थी।
ये भी पढ़ेंः राजधानी दिल्ली में संसद भवन के बाहर सुसाइड की कोशिश, युवक ने पेट्रोल छिड़क खुद को आग लगाई
अकेला छोड़ गई पत्नी
पार्टी के दौरान परिचित और ऑफिस के साथी देवेंद्र और दीपिका का सम्मान कर रहे थे। इस दौरान कई लोगों के कहने पर पत्नी ने देवेंद्र को माला पहनाई। माला पहनने के कुछ देर बार दीपिका को चक्कर आया और वे अचेत होकर नीचे गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद उन्हें लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। ऐसे में देवेंद्र कुमार ने जिस पत्नी की सेवा के लिए वीआरएस लिया था, वो उन्हें अकेला छोड़कर चली गई।
ये भी पढ़ेंः नैनीताल के पास बड़ा हादसा, 1500 फीट गहरी खाई में गिरी रोडवेस बस, 4 की मौत
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
13 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines