Kota Students Suicide: राजस्थान के कोटा में स्टूडेंट की सुसाइड करने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को 2 छात्रों ने टेस्ट सीरीज में नंबर कम आने से तंग आकर सुसाइड कर लिया। 5 घंटे में 2 छात्रों के सुसाइड के बाद कलेक्टर ने कोचिंग में टेस्ट लेने पर रोक लगा दी है। यह रोक कलेक्टर ने फिलहाल 2 महीने के लिए लगाई है।
एक ने फंदा लगाया तो दूसरे ने कूदकर दी जान
एएसपी भगवत सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब 3 बजे महाराष्ट्र के लातूर निवासी आविष्कार संभाजी कासले (16) ने कोचिंग संस्थान की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र तलवंडी में 3 साल से रह रहा था। वह यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। रविवार को टेस्ट देने के बाद वह अपने संस्थान की छत पर पहुंचा और सुसाइड कर लिया।
वहीं दूसरी ओर कुन्हाड़ी के लैंडमार्क निवासी आदर्श (18) ने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह यहां अपने भाई-बहन के साथ रहता था। आदर्श बिहार के रोहिताश्व जिले का रहने वाला था। वह नीट की तैयारी करने के लिए 4 महीने पहले ही कोटा आया था।
खाने के लिए आवाज लगाई तो हुआ मामले का खुलासा
आदर्श की बहन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कोचिंग से आने के बाद आदर्श अपने कमरे में चला गया। शाम को 7 बजे जब उसकी बहन ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दोनों भाई-बहन ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो आदर्श पंखे से लटका मिला। फंदे से उतारकर एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं एएसपी ने बताया कि आदर्श के टेस्ट में लगातार नंबर कम आ रहे थे। इसको लेकर वह परेशान था। पुलिस ने बताया कि अभी तक कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
कलेक्टर ने टेस्ट पर लगाई रोक
कोटा के कलेक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि अधिकतर संस्थानों में टेस्ट संडे को होते हैं। इसलिए कोचिंग संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि संडे के दिन कोई टेस्ट ना हो। इसके अलावा कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा कि 2 महीने तक कोई भी संस्थान बच्चों के कोचिंग टेस्ट नहीं लेगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
9 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines