हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Kota News: नगरीय विकास मंत्री धारीवाल ने कोटा में की महंगाई राहत कैंप की शुरुआत, बोले- 'बीजेपी को शर्म आनी चाहिए'

विज्ञापन

Kota News: नगरीय विकास एवं स्वायत्त शाासन मंत्री शांति धारीवाल ने सोमवार को कोटा में मंहगाई राहत कैंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश में इतनी महंगाई देखने को मिल रही है। सीएम गहलोत ने लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए यह योजना चालू की है।

मंत्री धारीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को शर्म आनी चाहिए। महंगाई को लेकर कई आंदोलन होने के बावजूद केंद्र ने इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया। बीजेपी ने पट्टे बांटने की तुलना रेवड़ियों से की थी। जबकि प्रदेश में अब तक लाखों लोगों को पट्टे दिए जा चुके हैं।

लोग अब मकान के मालिक बन चुके है

उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों के पास पहले मकान के कागजात नहीं थे वे अब मालिक बन चुके है। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ओपी बुनकर, न्यास विशेषाधिकारी आरडी मीणा, सचिव राजेश जोशी समेत अनेक प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें