---विज्ञापन---

Kota News: हाथ से हाथ जोड़ो बैठक में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता, सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने से रोका तो हुआ विवाद

Kota News: राज्य में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इसी को लेकर पार्टियों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनों ही पार्टियां अपना वजूद बचाने के लिए मैदान में उतर आई हैं। इन दिनों कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चल रहा है इसी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह […]

Kota News: राज्य में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इसी को लेकर पार्टियों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनों ही पार्टियां अपना वजूद बचाने के लिए मैदान में उतर आई हैं। इन दिनों कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चल रहा है इसी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा कोटा पहुंचे।

विरोध के बावजूद मंत्री अपने साथ ले गए कुछ कार्यकर्ता

बूंदी रोड़ स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में कई मंत्री और विधायक भी हिस्सा लेने पहुंचे। इसी दौरान खनन एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के साथ कई कार्यकर्ता अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वहां व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया। हालांकि भाया कुछ कार्यकर्ताओं को अपने साथ अंदर ले गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Rajasthan Politics: बजट से पहले प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और प्रभारी रंधावा को आलाकमान ने बुलाया दिल्ली, जानें…

---विज्ञापन---

और पढ़िए Rajasthan Hindi News: खींचतान तो बीजेपी में है, कभी वसुंधरा का पोस्टर हटाते है तो कभी जोड़ रहे है- गोविंद सिंह डोटासरा

संवाद कार्यक्रम में मौजूद रहे कई विधायक और मंत्री

इस कार्यक्रम में वे नेता भी मौजुद रहे जो अक्सर एक-दूसरे पर हमलावर रहते हैं। कार्यक्रम में सांगोद विधायक भरत सिंह भी थे, जो हमेशा ही खनन मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं। आज भी उन्हाेंने कलेक्ट्रेट पर खान की झोपड़िया गांव को कोटा जिले में शामिल करने की मांग की। संवाद कार्यक्रम में खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, मंत्री अशोक चांदना, विधायक पानाचंद मेघवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 08, 2023 10:43 AM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola