कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में लगी आग; खाक हुआ 35 KM जंगल
राजस्थान के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में चिंगारी से भीषण आग लग गई। इसके बाद देखते ही देखते जंगल का 35 किलोमीटर का हिस्सा जलकर खाक हो गया।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

राजस्थान में जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं, राज्य का तापमान बढ़ रहा है। राज्य में बढ़ रही गर्मी की वजह से राजस्थान के जंगलों में आग लगने लगी है। ताजा मामला कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व का है, जहां रिजर्व के 35 किलोमीटर के एरिया का जंगल जल गया है। जंगल की आग को बुझाने के लिए 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि जंगल के अंदर फायर लाइन बनाने का काम किया जा रहा था। इसके लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई थी, खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन से चिंगारी निकली, जिससे जंगल में आग लग गई। इसके बाद देखते ही देखते जंगल का इतना बड़ा हिस्सा जल गया।
कोटा अग्निशमन विभाग के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने कहा कि शुक्रवार दोपहर के बाद 3 बजे जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिला मुख्यालय सहित सांगोद, रामगंजमंडी, कनवास क्षेत्र से भी दमकल गाड़ियां मंगाई गईं। करीब 10 दमकल गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचीं। दमकल गाड़ियों ने रात 1 बजे तक आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस आग को बुझाने के लिए चार पानी के टैंकर भी इस्तेमाल में लाए गए।
टाइगर रिजर्व के उपवन संरक्षक मुथु सोमसुंदरम ने कहा कि आग से जंगल को नुकसान पहुंचा है। मौजूदा वक्त में टाइगर रिजर्व में दो बाघिन और एक टाइगर है, जो आग लगने वाले इलाके से करीब 4 किलोमीटर दूर थे और वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। आग से सूखी घास जली है। फायर लाइन बनने के दौरान जेसीबी मशीन काम कर रही थी। वह पत्थरों के टकराव से चिंगारी निकली और सूखी घास ने आग पकड़ ली।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: