Kota News: हैदराबाद से विधायक टी राजा के खिलाफ राजस्थान के कोटा में मामला दर्ज हुआ है। यह मामला प्रताप जन्मोत्सव पर कोटा में स्वाभिमान रैली में दिए भड़काऊ भाषण के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए किया। मामले की जांच सीआईडी सीबी करेगी। पुलिस ने टी राजा के खिलाफ 153 A व 298 धारा में केस दर्ज किया है।
स्वाभिमान रैली में ये बोले थे टी राजा
टी राजा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि राजस्थान में लव जिहाद के नाम पर कन्वर्जन किया जा रहा है। यूपी की लड़कियों को फंसाकर राजस्थान लाया जा रहा है। प्रदेश में रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव पर पत्थरबाजी होती है। पत्थर मारने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। राजस्थान के लोगों को अब सोचने और समझने की आवश्यकता है। हमारा भारत देश हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बन रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि साल 2025-26 तक भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो। इसके लिए राजस्थान के नौजवानों को भी संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। अगर हिंदूत्व के प्रति कोई गलत बात करें तो उनकी भाषा में आज जवाब देने की आवश्यकता है। जिन्होंने तलवार की नोक पर धर्म बदला, सलवार सूट पहन कर घर में दूबके उन्होंने प्रताप की मूर्ति को खंडित करने की कोशिश की।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines