Kota News: राजस्थान के कोटा में बुधवार रात एक और स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार छात्र बिहार का रहने वाला था और 1 साल पहले ही नीट की तैयारी करने लिए कोटा आया था। छात्र ने बुधवार रात करीब 9 बजे कुन्हाड़ी थाना एरिया में स्थित हाॅस्टल के कमरे में फंदा लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के कमरे से एक लड़की को लिखे लेटर मिले हैं।
नालंदा का रहने वाला था मृतक छात्र
पुलिस के अनुसार आर्यन निवासी खोजपुरा जिला नालंदा बिहार का रहने वाला था। वो 12वीं कक्षा में पढ़ता था और नीट की तैयारी कर रहा था। बुधवार शाम को कोचिंग से आने के बाद वह अपने कमरे में गया फिर रात तक बाहर नहीं आया। इस बीच उसके परिजनों ने भी कई बार उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
फोन नहीं उठाने पर चला हादसे का पता
परिजनों ने आर्यन के फोन नहीं उठाने की जानकारी हाॅस्टल के वार्डन को बताई। वार्डन ने आर्यन के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से लाॅक था। इसके बाद वाॅर्डन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो आर्यन पंखे से लटका हुआ था।
फिलहाल मामले में पुलिस प्रारंभिक जांच पड़ताल कर रही है। शव को एमबीएस हाॅस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों को सुपूर्द किया जाएगा।
इस महीने चौथा सुसाइड
बता दें कि कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र लगातार मौत को गले लगा रहे हैं। इससे पहले पिछले 5 महीनों में 7 छात्रों ने अलग-अलग कारणों से सुसाइड किया है। 12 मई को पटना निवासी नवलेश ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इस घटना के एक दिन पहले यानि 11 मई को बिहार के ही धनेश कुमार ने हाॅस्टल के कमरे में फंदा लगा लिया था। 8 मई को बेंगलुरु निवासी नासिर ने एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग से कुद कर अपनी इहलीला समाप्त की ली थी।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines