दिल्ली से मुंबई का सफर 12 घंटे में होगा पूरा, कोटा में टनल खुदाई का काम पूरा

Kota Mukandra Tiger Reserve Tunnel: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए कोटा में मुकंदरा टाइगर रिजर्व की पहाड़ी के नीचे निर्माणाधीन टनल की खुदाई पूरी हो गई है। 4.9 किलोमीटर लंबी इस टनल के दोनों छोर आज आपस में जुड़ गए। इसके बाद इंजीनियरों और कर्मचारियों ने टनल के भीतर ब्रेकथ्रू सेरेमनी मनाई। ब्रेकथ्रू सेरेमनी के दौरान टनल बम-बम भोले के नारे से गूंज उठा।

Kota Mukandara Tiger Reserve Tunnel Excavation

मुकंदरा टाइगर रिजर्व टनल की खुदाई हुई पूरी।

Kota Mukandara Tiger Reserve Tunnel News: राजस्थान के रास्ते दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेस-वे हाईवे बन रहा है। प्रदेश के कोटा में मुकंदरा टाइगर रिजर्व की पहाड़ी के नीचे टनल बनाई जा रही है। जिसकी खुदाई का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। 4.9 किलोमीटर लंबे इस टनल की खुदाई की जा रही थी। खुदाई करते-करते दोनों सिरे आपस में आज मिल गए तो इंजीनियर और कार्मिकों ने टनल के अंदर ब्रेकथ्रू सेरेमनी मनाई। ब्रेकथ्रू सेरेमनी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस टनल के निर्माण से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सीधा जुड़ जाएगा और यातायात पहले से ज्यादा सुगम हो जाएगा।

देश की पहली 8 लेन अंडरपास टनल

इस टनल की कुल लंबाई 8 किलोमीटर होगी, जिसमें 4.9 किलोमीटर लंबा अंडरपास शामिल है। यह देश की पहली 8 लेन टनल है। इस टनल के निर्माण पर लगभग 1200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एनएचएआई के मुताबिक, यह टनल पूरी तरह साउंडप्रूफ और वाटरप्रूफ होगी। इसके अंदर से गुजरने वाले वाहनों से मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों को किसी तरह का डिस्टरबेंस नहीं होगा। टनल निर्माण में ऑस्ट्रेलिया की अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है और इसे सेंसर से लैस किया जाएगा। इसके साथ ही इसे ग्रीन कॉरिडोर के रूप में डिजाइन किया गया है।

1350 किलोमीटर लंबा है दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हाईवे 1350 किलोमीटर लंबा है। कहा जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने जाने के बाद दिल्ली से मुंबई जाने में सिर्फ 12 घंटे का समय लगेगा। यह हाइवे केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। कोटा में यह हाइवे गोपालपुरा माता मंदिर के पास से दिल्ली की ओर चालू है। वहीं, कोटा जिले के चेचट से मुंबई की तरफ फिलहाल हाइवे पर वाहन चल रहे है। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के पहाड़ी के नीचे टनल के कंप्लीट हो जाने के बाद यह हाइवे कोटा जिले से होते हुए सीधे दिल्ली- मुंबई से जुड़ जाएगा। साल 2025 के अंत तक इस टनल का काम पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ