kota News: राजस्थान के कोटा में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एमबीएस अस्पताल के रेजिडेंट्स डॉक्टर्स के हॉस्टल में चोरी हुई है। एक शख्स पीजी वन हॉस्टल में घुसकर महिला डॉक्टर के अंडर गारमेंट चुराकर ले गया। चोरी का मामला हॉस्टल की गैलरी में लगे कैमरे में कैद हो गया है। हॉस्टल वार्डन डॉ. आरजी मीणा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे अज्ञात चोर हॉस्टल में घुसा था। इस समय अधिकतर डॉक्टरों की ओपीडी में ड्यूटी रहती है। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी हेलमेट पहनकर अंदर घुसा। उसकी पहचान नहीं हो रही है।
अब वन वे की गई एंट्री
इसके बाद वायर पर सूख रहे डॉक्टर के अंडर गारमेंट चोरी करता है। बाद में आराम से वहां से फरार हो जाता है। आरोपी अंडर गारमेंट को अपनी जेब में रखकर ले जाता है। वहीं, हॉस्टल की सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि जिस समय चोर अंदर घुसा, गार्ड दूसरे गेट पर तैनात था। हॉस्टल प्रबंधन ने मामले की शिकायत राजस्थान पुलिस को दी है। वहीं, अब एक गेट को बंद कर दिया गया है। सिर्फ वन वे एंट्री रखी गई है।
यह भी पढ़ें- 6 साल तक बिस्तर पर रहा पति, पत्नी करती रही सेवा; ठीक होते ही दे गया धोखा
बदमाश कैसे हेलमेट पहनकर अंदर घुसा? इसको लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आरोपी आराम से मेस वाली गैलरी में घूमता भी दिख रहा है। यही नहीं, एक व्यक्ति अंदर स्कूटी लेकर आता दिख रहा है। वह स्कूटी खड़ी करता है। उसे देख चोर गैलरी के एक हिस्से में छिपता दिख रहा है। वहीं, जैसे ही स्कूटी सवार वहां से जाता है, आरोपी अंडर गारमेंट अपनी जेब में रखता है और वहां से फरार हो जाता है। चोर करीब ढाई मिनट तक हॉस्टल में रहा।
10 गार्ड्स की जरूरत
इस इलाके में डॉक्टरों के लिए 2, नर्सिंग स्टूडेंट्स के लिए 2, RCHO दफ्तर और वेक्सीनेशन सेंटर भी है। जिसके हिसाब से यहां हर समय 10 सुरक्षा कर्मियों की जरूरत है। लेकिन तैनाती सिर्फ 2 की है। वहीं, इस इलाके में कैमरे भी कुछ जगह नहीं लगे हैं। कई दफा यहां नशेड़ी हंगामा कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- बिना छुट्टी लिए 27 साल तक सफाई करता रहा शख्स, बेटों ने कर दिया कमाल
संबंधित खबरें
फर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
13 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
18 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines