Kota Hidden Camera: राजस्थान का कोटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मशहूर है। यहां हर साल लाखों बच्चे जेईई और नीट की परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं। कोचिंग नगरी से अब एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक कोचिंग सेंटर के वॉशरूम में कैमरे मिलने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, एक कोचिंग सेंटर के वॉशरूम में सफाई कर्मचारी ने वीडियो बनाने के लिए मोबाइल कैमरा लगा दिया। इस कैमरे से छात्राओं के कई वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए गए। फिर एक छात्रा की सूझबूझ से पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।
इस तरह हुआ खुलासा
दरअसल, एक छात्रा वॉशरूम गई थी। तभी उसने वहां एक दरार में कोई चीज छुपी हुई देखी। उसने तुंरत कोचिंग संचालक को इसके बारे में सूचना दी। संचालक ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद जब पुलिस पहुंची तो उसने फोन बरामद कर लिया। जिसमें छात्राओं के तीन वीडियो मिले।
ये भी पढ़ें: ‘बाबा सिद्दीकी के मर्डर से बिश्नोई समाज का लेना-देना नहीं’; प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा, जानें और क्या-क्या कहा?
21 साल का सफाईकर्मी हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में एक सफाईकर्मी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 21 साल के सफाईकर्मी को हिरासत में लिया है। आईटी एक्ट के तहत मामले की जांच की जा रही है। एसपी अमृता दुहन के मुताबिक, मोबाइल लगाकर लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की जानकारी मिली थी। इस मामले में विकास पंवार नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले कई दिन से लड़कियों के वॉशरूम में कैमरे लगाकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। तीन अश्लील वीडियो मिले हैं।
जांच में होगा खुलासा
विकास पिछले 6-7 साल से कोचिंग में काम कर रहा था। उसने दरारनुमा जगह में मोबाइल छुपाया हुआ था। छात्रा की सूझबूझ से मामले का खुलासा हुआ। अब इसे FSL जांच के लिए भेजा जाएगा। जिससे पता चलेगा कि क्या इन वीडियोज को किसी को सेंड किया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़कियों को अपने वॉशरूम या चेंजिंग रूम में सतर्कता बरतनी चाहिए। कुछ भी संदिग्ध लगे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। कुछ एप्स भी हिडन कैमरा का पता लगाती हैं। उन्हें इंस्टॉल कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: दशहरे की झांकी में ‘हनुमान’ बना था सलीम, दरगाह में माथा टेकने पर बीकानेर में मचा बवाल
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines