कोटा: कोचिंग के वॉशरूम में लगाए कैमरे, 3 वीडियो मिले, सफाईकर्मी की करतूत का ऐसे हुआ भंडाफोड़

Kota Hidden Camera: कोटा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कोचिंग के वॉशरूम में युवक ने मोबाइल कैमरा लगाकर छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

Kota Coaching Camera

प्रतीकात्मक तस्वीर।

विज्ञापन

Kota Hidden Camera: राजस्थान का कोटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मशहूर है। यहां हर साल लाखों बच्चे जेईई और नीट की परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं। कोचिंग नगरी से अब एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक कोचिंग सेंटर के वॉशरूम में कैमरे मिलने से हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, एक कोचिंग सेंटर के वॉशरूम में सफाई कर्मचारी ने वीडियो बनाने के लिए मोबाइल कैमरा लगा दिया। इस कैमरे से छात्राओं के कई वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए गए। फिर एक छात्रा की सूझबूझ से पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।

Advertisment

इस तरह हुआ खुलासा 

दरअसल, एक छात्रा वॉशरूम गई थी। तभी उसने वहां एक दरार में कोई चीज छुपी हुई देखी। उसने तुंरत कोचिंग संचालक को इसके बारे में सूचना दी। संचालक ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद जब पुलिस पहुंची तो उसने फोन बरामद कर लिया। जिसमें छात्राओं के तीन वीडियो मिले।

21 साल का सफाईकर्मी हिरासत में 

पुलिस ने इस मामले में एक सफाईकर्मी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 21 साल के सफाईकर्मी को हिरासत में लिया है। आईटी एक्ट के तहत मामले की जांच की जा रही है। एसपी अमृता दुहन के मुताबिक, मोबाइल लगाकर लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की जानकारी मिली थी। इस मामले में विकास पंवार नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले कई दिन से लड़कियों के वॉशरूम में कैमरे लगाकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। तीन अश्लील वीडियो मिले हैं।

विज्ञापन

जांच में होगा खुलासा 

विकास पिछले 6-7 साल से कोचिंग में काम कर रहा था। उसने दरारनुमा जगह में मोबाइल छुपाया हुआ था। छात्रा की सूझबूझ से मामले का खुलासा हुआ। अब इसे FSL जांच के लिए भेजा जाएगा। जिससे पता चलेगा कि क्या इन वीडियोज को किसी को सेंड किया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़कियों को अपने वॉशरूम या चेंजिंग रूम में सतर्कता बरतनी चाहिए। कुछ भी संदिग्ध लगे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। कुछ एप्स भी हिडन कैमरा का पता लगाती हैं। उन्हें इंस्टॉल कर सकती हैं।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ