कामेन्दु जोशी
राजस्थान के कोटा शहर के जंक्शन एरिया में आर्मी स्टेशन के पास चांदमारी बालाजी के प्रसिद्ध और पुराने हनुमान मंदिर के श्रद्धालु और सेना के अधिकारी आमने-सामने हो गए। हनुमान जयंती और चैत्र शुक्ल एकम से नवरात्रि के मद्देनजर मंदिर में शुरू रखरखाव और पुताई कार्य सैन्य अधिकारियों ने बंद करा दिया। आर्मी की आपत्ति के बाद मंदिर में निर्माण और विकास कार्य रुक गया। इससे क्षेत्रवासी आक्रोशित हो गए।
इस मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम गजेंद्र सिंह और डिप्टी सुपरिटेंडेंट पुलिस 11 गंगासहाय शर्मा मौके पर पहुंचे। एसडीएम गजेंद्र सिंह का कहना है कि दोपहर से लोग विरोध में आर्मी गेट के सामने बैठे हुए थे। लोगों को समझाने का काम किया गया। आर्मी के अधिकारियों से भी उच्च अधिकारियों से बातचीत की गई। स्टेशन रोड पर सिंगल लेन पर ट्रैफिक शुरू करवाया गया। एक लेन को एहतियातन बंद किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया।
3 घंटे चला प्रदर्शन
मेन रोड स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन के चलते काफी लंबा जाम लग गया। एकतरफा यातायात होने से आपातकालीन वाहन भी फंस गए। कई लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जाना था। वे भी लेट हो गए। मौके पर प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। स्थानीय लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए सेना के अधिकारियों ने हनुमान जयंती के अवसर पर हल्दीघाटी गेट से श्रद्धालुओं को मंदिर में जाने के लिए परमिशन 12 अप्रैल तक दी है। मंदिर का रुका हुआ ओवरहॉल काम फिर से शुरू होगा। नए निर्माण कार्य पर रोक रहेगी।
ये भी पढ़ें- घुसपैठ कर भारत आने वाली पाक महिला को BSF ने वापस भेजा, पूछताछ में बताई ये बात
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines