Delhi Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया. यहां सीमलिया थाना इलाके के पास करीब 25 यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़ भी सकती है.
हादसे के वक्त सो रहे थे यात्री
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से रेलिंग तोड़ता हुआ सीधे नाले में जा गिरा. गिरने के बाद गाड़ी नाले की दीवार से टकराकर बुरी तरह फंस गई. हादसा इतना अचानक हुआ कि गाड़ी में सवार अधिकांश यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला, क्योंकि उस समय अधिकतर लोग नींद में थे. घटना के बाद मौके पर जोरदार चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे. सूचना मिलते ही सीमलिया थाना पुलिस, एनएचएआई (NHAI) की रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं. गाड़ी नाले में बुरी तरह फंसी होने के कारण राहत दल को अंदर फंसे यात्रियों को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में एनएचएआई ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त टेंपो ट्रैवलर को नाले से बाहर निकाला.
अस्पताल में कराया गया भर्ती
रेस्क्यू टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल और एमबीएस अस्पताल रेफर किया. डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मध्य प्रदेश में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है.
संबंधित खबरें
फर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
13 hrs ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
1 day agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
1 day agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
6 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
10 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines