हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Kota: रेस्टोरेंट के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने की 2 राउंड फायरिंग, गुस्साए ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

विज्ञापन

Kota: कोटा के रामगंज मंडी क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने इस दौरान 2 राउंड फायर किए लेकिन गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। बदमाशों ने ये गोलियां रेस्टोरेंट के बाहर बैठे युवकों पर चलाई थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मौके से गोली का खोखा का बरामद किया। पुलिस टोल पर लगे सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है। इस दौरान हाईवे पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात 9ः30 बजे राजपुताना रेस्टोरेंट के बाहर 10 से ज्यादा युवक बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर 2 युवक आए और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरु कर दी। इसके बाद युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

हालांकि बदमाशों द्वारा की गई 2 राउंड फायरिंग के बाद भी गनीमती रही कि गोलियां किसी को लगी नहीं। घटना के बाद आस-पास के गांवों के लोग इकट्ठा हो गए। फायरिंग की घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर लिया। पुलिस के अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन

ये भी देखेंः

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola