Barasingha in Govt Hospital, कोटा: राजस्थान के कोटा में एक अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब डॉक्टरों को वार्ड में मरीजों की जगह पर बारासिंघा बैठा हुआ मिला। ये घटना कोटा शहर के बड़े सरकारी अस्पताल एमबीएस में हुई है। अस्पताल में घुसे इस बारासिंघा ने 2 लोगों को जख्मी किया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने घंटों की कड़ी मश्कत के बाद बारासिंघा को घर से बाहर निकाला।
घंटों की मश्कत के बाद अस्पताल से बाहर निकला बारासिंघा
जानकारी के अनुसार, कोटा के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक एमबीएस अस्पताल में शुक्रवार की देर शाम को जब देर शाम डॉक्टर मरीजों को चेक करने के लिए वार्ड में पहुंचे तो वहां पर उन्हें मरीज की जगह पर बारासिंघा बैठा हुआ मिला। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों और वन विभाग की टीम को अस्पताल से बारासिंघा निकालने में 7 घंटे का समय लग गया।
यह भी पढ़ें: Crime News: ससुराल में दो बहनों की पीट-पीटकर हत्या, दो साल पहले एक ही घर में हुई थी शादी
आए दिन अस्पताल में घुस आते हैं कि जंगली जानवर
बता दें कि कोटा के एमबीएस अस्पताल में ही वहां के डॉक्टरों के लिए रेजिडेंस भी बने हुए हैं, जिसमें मौजूदा समय पर करीब 400 डॉक्टर रहते हैं। रेजिडेंस में रहने वाले डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल के पास ही चंबल नदी है और चंबल नदी के नजदीक का ज्यादातर एरिया जंगली है। इस जंगली एरिया से कई जंगली जानवार अस्पताल और रेजिडेंस में घुस जाते हैं। आए दिन अस्पताल में कभी पैंथर तो कभी सांप घुस जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही एक पैंथर ने एक डॉक्टर को भी जख्मी कर दिया था। डॉक्टरों ने ये भी बताया कि उन्होंने कई बार अस्पताल के मैनेजमेंट से आसपास के इलाके में फेंसिंग कराने के लिए कहा है, लेकिन उन लोगों के कान पर कोई जूं नहीं रेंग रही है शायद उन्हें किसी बड़े हदासे का इंतजार है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines