हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा की मामचारी गांव के लिए घोषणा, कहा-'कुंवारों की लिस्ट दे दो, सबकी शादी करा दूंगा'

विज्ञापन
किरोणी लाल मीणा

करौली: राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा रविवार को करौली के मामचारी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कैलादेवी रोड स्थित मामचारी गांव में आयोजित पद दंगल कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि मैं मामचारी के लिए एक बड़ी घोषणा करना चाहता हूं। यहां जितने भी कुंवारे हैं, उन सब की लिस्ट मुझे दे दे दीजिए। मैं मेरे क्षेत्र महवा से सभी की शादी करा दूंगा।

कांग्रेस पर साणा निशाना

राज्यसभा सांसद ने इस दौरान राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मंच नहीं है लेकिन फिर भी मैं कहना चाहूंगा कि यहां लोग लूटने में लगे हुए हैं, जिसमें मंत्री के भाई, मंत्री के दामाद, मंत्री के बहनोई, मंत्री की बहन सब  शामिल हैं।

लोगों ने मेरा साथ नहीं दिया

राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने आगे कहा कहा कि पूरे राजस्थान में जितनी भी खाने चल रही हैं उसमें कांग्रेस सरकार के राज में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है, जिसमें 66,000 करोड़ का घोटाला किया गया है। इसके अलावा किरोड़ी लाल मीणा ने सपोटरा विधानसभा चुनाव की हार पर कहा कि जब मैं संघर्ष करने आया तो यहां लोगों ने मेरा साथ नहीं दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola