हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किरोड़ी लाल मीणा का हजारों महिलाओं के साथ रेलवे ट्रैक की ओर कूच, जानें क्या है मांगें?

विज्ञापन
किरोड़ी लाल मीणा का रेलवे ट्रैक की ओर कूच

करौली: राजस्थान में ईआरसीपी को लेकर दिनोंदिन राजनीति तेज होती जा रही है। राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने हजारों महिला और पुरुषों के साथ ईआरसीपी और अन्य मांगों को लेकर नादौती उपखंड मुख्यालय से श्री महावीर जी रेलवे ट्रैक की और कूच कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति और पूर्वी राजस्थान की जीवनदायिनी योजना ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने सहित अनेकों मांगो के लिए सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के नेतृत्व में हजारों लोग जिला मुख्यालय करौली कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले हैं। इस दौरान उनको जिले में घुसने से पहले ही रोक लिया गया।

राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने आज हजारों महिला पुरषों के साथ नादौती उपखंड मुख्यालय से श्री महावीर जी रेलवे ट्रैक की और कूच कर दिया है। इस दौरान मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन की मनमानी नहीं चलेगी, अन्याय नहीं चलने दिया जाएगा।

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा करौली में अपराधियों और पुलिस की सांठगांठ की बानगी देखिये सामुहिक दुष्कर्म कर हत्या के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। पीड़िता का परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। चोरी डकैती लूटपाट हत्या तस्करी क्या नहीं हो रहा करौली में और जिला प्रशासन तमाशा देख रहा है। स्थानीय नेताओं के दबाव में अपराधियों पर कार्यवाही नहीं कर रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola