Kirodi Lal Meena: आरपीएससी पेपर लीक मामले में सीबाआई जांच को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठे हैं। सांसद मीणा आगरा जयपुर हाईवे पर अपने समर्थकों के प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के लाखों युवाओं के साथ धोखा किया है।
सांसद मीणा ने सीएम अशोक गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पेपर लीक प्रकरण (Kirodi Lal Meena) में शामिल अधिकारियों और नेताओं को क्लीन चिट दे दी। उनके ऐसा करने से इस मामले में पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
https://twitter.com/Ramgjat/status/1618911852385439744?cxt=HHwWgMDUwZPww_csAAAA
बाहरी युवा मार रहे राजस्थान के युवाओं का हक
सांसद मीणा ने कहा कि बाहरी राज्यों के युवा आकर राजस्थान के युवाओं का हक छीन रहे हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सरकार को इस संबंध में एक बिल लाना चाहिए। ताकि युवाओं के हक को बचाया जा सके।
मीणा ने हमला बोलते हुए कहा कि सीएम अशोक गहलोत युवाओं की परेशानी (Kirodi Lal Meena) को भूलकर अपनी सरकार को बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक मैं धरने पर बैठा रहूंगा। उन्होंने कहा कि अब तक 16 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। जिससे प्रदेश के 50 लाख युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
और पढ़िए –MP News: CM शिवराज बोले- वर्दी की मर्यादा नहीं भूलना, न कभी कलंक लगने देना, जानिए क्यों कही यह बात
सरकार सीबीआई जांच से कर चुकी इंकार
वहीं, धरना खत्म कराने के लिए सरकार ने आला अधिकारियों के साथ गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव को 4 बार भेजा। लेकिन, सीबीआई जांच की मांग को लेकर अड़े मीणा ने धरना खत्म करने से इंकार कर दिया।
बता दें कि सरकार की तरफ से केबिनेट मंत्री शांति धारीवाल विधानसभा में कह चुके हैं कि पेपर लीक मामलों की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाएगी। धरने पर बैठे मीणा को समर्थन देने के लिए विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से लेकर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
जयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
29 mins agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines