Kirodi Lal Meena: राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। पिछले 24 घंटे से बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा आगरा-जयुपर हाईवे पर धरने पर बैठे हैं। वहीं लगातार बढ़ते विरोध के बाद राज्य सरकार की ओर से गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव धरना स्थल पर पहुंचे हैं। जहां सांसद और उनके समर्थकों से बातचीत जारी है।
मंत्री राजेंद्र यादव पहुंचे
राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अब 1 साल से कम का वक्त बचा है। (Kirodi Lal Meena) राजस्थान में पेपर लीक प्रकरण इस बार का चुनावी मुद्दा हो सकता है। क्योंकि इस मुद्दे से बड़ी संख्या में युवा भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। बीजेपी से राज्यसभा सांसद किराड़ीलाल मीणा 24 घंटे से आगरा-जयपुर हाईवे पर धरना देकर बैठे हैं। वहीं सरकार की तरफ से उनसे बातचीत के लिए गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव पहुंचे हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी हुए शामिल
बुधवार को धरना स्थल पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी पहुंचे। (Kirodi Lal Meena) उनके अलावा उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड, विधायक रामलाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेता धरना स्थल पर पहुंचे। धरने पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश कर रही है। जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन्हाेंने प्रदेश के लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें क्लीन चिट दे दी।
कल से दे रहे धरना
इससे पहले मंगलवार को सांसद किरोड़ीलाल मीणा अपने हजारों समर्थकों के साथ दौसा से जयपुर पहुंचे थे। इस दौरान जयपुर-आगरा हाईवे पूरी तरह जाम हो गया था। जिसके बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और सांसद किरोड़ी लाल मीणा से बातचीत की। जिसके बाद देर रात मीणा ने जयपुर-आगरा हाईवे को आम जनता के लिए खोल दिया था।
संबंधित खबरें
जयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
45 mins agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines