Kirodi Lal Meena: राजस्थान में पेपर लीक मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस समय राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है और उधर बीजेपी से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने बेरोजगार युवकों के साथ जयपुर कूच करने का ऐलान किया हैं।
और पढ़िए –Noida: बनने वाला था ‘उड़ता’ NCR, पुलिस ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप, ये स्टूडेंट थे टारगेट
सवा लाख युवाओं के साथ करेंगे कूच
किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि दौसा से जयपुर कूच में सवा लाख से ज्यादा युवा शामिल होंगे। (Kirodi Lal Meena) उन्हाेंने कहा कि सरकार हमें रोकने की कोशिश करेगी लेकिन फिर भी हम जयपुर पहुंचेंगे। मीणा ने कहा कि आमागढ़ मंदिर जैसा खटका इस बार भी करेंगे।
और पढ़िए –Rajasthan Hindi News: पेपर लीक के मास्टरमाइंड को जेडीए ने दिया नोटिस, जानें पूरी खबर
https://twitter.com/vinodmittal9/status/1617807493354360838?cxt=HHwWjMDQxf_VzfMsAAAA
सुरक्षा में कई थानों की पुलिस और आरएसी तैनात
किरोड़ी लाल जयपुर कूच की घोषणा के बाद से ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही आरएसी को तैनात किया गया हैं। शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर चेक प्वांइट बनाए गए हैं। (Kirodi Lal Meena) सिविल लाइंस में सीएम और विधायकों के आवासों की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं।
सरकार तुरंत करें सीबीआई जांच की सिफारिश
सांसद ने कहा कि पेपर लीक मामले में शामिल अफसरों को सरकार ने क्लीन चिट दे दी। यह लाखों बेरोजगारों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार गुनाहगारों तक पहुंचना चाहती है तो तुरंत सीबीआई जांच की सिफारिश करें। उन्होंने कहा कि वह स्वंय पेपर लीक करने वालों के नाम उजागर कर चुके हैं। रीट पेपर लीक में लिप्त होने की वजह से सरकार ने बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली को बर्खास्त किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी।
एसओजी के अफसर भी पेपर लीक में शामिल
उन्होंने आरोप लगाया कि एसओजी के मोहन पोसवाल पेपर भी लीक में शामिल हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऑफ़लाइन और ऑनलाइन परीक्षा लीक के सरगना सुरेश ढ़ाका से राजनेता और ब्यूरोक्रेट के गढ़ जोड़ के बारे में भी बताया है। मुख्यमंत्री कार्रवाई का पक्का भरोसा दें, तो मैं खुद उनको आरोपियों के नाम बता दूंगा, लेकिन वह लीपापोती के अलावा कुछ नहीं करेंगे। इसीलिए तो उन्होंने नेताओं-अफसरों को क्लीन चिट दी है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
48 mins agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines