Kirodi Lal Meena: राजस्थान में पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर सांसद किरोड़ी लाल अपने हजारों समर्थकों के साथ जयपुर पहुंच गए हैं। मीणा को पुलिस ने जयपुर में प्रवेश करने से पहले ही रोक लिया। (Kirodi Lal Meena) मीणा अपने समर्थकों के जयपुर-आगरा हाईवे पर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक सीबाआई जांच की सिफारिश नहीं करेगी तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे।
और पढ़िए –Nirmal Choudhary: अब अरविंद जाजड़ा ने जारी किया वीडियो, बताई चांटा मारने की ये वजह
सरकार ने सीबीआई जांच से किया इंकार
बता दें कि राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षा में हुई धांधलियों के खिलाफ सरकार ने आज विधानसभा में जवाब दिया। सरकार की तरफ से शांति धारीवाल ने कहा कि आठ साल तक सीबीआई जांच करती ही रहेगी। उन्होंने सीबीआई जांच से इंकार कर दिया। उधर अपने समर्थकाें के साथ जयपुर पहुंचे, (Kirodi Lal Meena) किरोड़ी लाल ने कहा कि सरकार ने नेताओं-अफसरों को क्लीन चिट दे दी। ऐसा करना राजस्थान के लाखों युवाओं के साथ धोखा है।
और पढ़िए –राज्यसभा सांसद संदीप पाठक बोले-जम्मू-कश्मीर में जनता की आवाज बनें ‘आप’ कार्यकर्ता
कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप
धरने पर बैठे किरोड़ी लाल ने बताया कि 16 से ज्यादा भर्तियां रद्द हो चुकी है। जिससे प्रदेश के हजारों युवाओं का भविष्य खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में सरकार के बड़े मंत्री और अफसर शामिल है। यहीं कारण है कि सीएम गहलोत खुद ही अपनी सरकार और राजनेताओं के पेपर लीक प्रकरण में क्लीन चीट दें रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के बाहर के राज्यों के लोगों को नौकरी दी जा रही हैं। इससे राजस्थान के युवाओं के नौकरी के अवसर कम हो रहे हैं।
इससे पहले किरोड़ी लाल सैकड़ों की संख्या में गाड़ियों के काफिले के साथ दौसा कलेक्ट्री से रवाना हुए। इस दौरान पूरे हाइवे पर क्श्र की धुन पर नाचते गाते हुए युवा किरोड़ी लाल के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines