राजस्थान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीर्थनगरी पुष्कर में एक होटल में 5 फीट लंबा कोबरा सांप निकल आया। इससे पूरे में अफरातफरी मच गई। कोबरा दूसरी मंजिल के एक रूम के टॉयलेट में था। पर्यटक जब टॉयलेट का प्रयोग करने गया, तब कोबरा नजर आया। इससे वह घबराकर वहां से भाग आया।
वीडियो में साफ दिखा रहा है कि कोबरा टॉयलेट के कमोड में फुंकार मारता नजर आ रहा। देखकर पर्यटकों की सांसें थम गईं। सूचना पर राजस्थान कोबरा टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार, एक प्रसिद्ध होटल की दूसरी मंजिल पर मौजूद कमरे के बाथरूम से ये सांप निकला था. वीडियो में देखा जा सकता है कि लगभग 5 फीट लंबा सांप कमोड के पास फुफकार मार रहा है. यह नजारा देखकर लोगों की हालत खराब हो गई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर सांप वहां पहुंचा तो पहुंचा कैसे?
वहीं इससे पहले कोटा शहर के नयापुरा में एमबीएस एवं जेके लोन अस्पताल परिसर में स्थित रेजिडेंट डॉक्टर के पीजी हॉस्टल में एक खतरनाक सांप निकला था. तब भी एक कमरे में कोबरा निकला था. बताया गया था कि यह सांप टॉयलेट पाइप के जरिए सीधे कमोड में आ गया और बाहर आकर फन फैलाकर बैठा हुआ था. जब रेजिडेंट डॉक्टर मुदित शर्मा बाथरूम में गए तो वह सांप को देखकर डर गए.
यह भी पढ़ें: रक्षा क्षेत्र में लहराएगा इंडिया का परचम, विदेश में पहली बार यहां खुलेगी भारत की डिफेंस फैक्ट्री
उन्होंने जब इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी तो पूरे छात्रावास में दहशत का माहौल बन गया. डॉक्टरों ने पहले सांप को निकालने का प्रयास किया लेकिन सांप को वहां से निकलाने और हटाने में सफलता नहीं मिली. इसके बाद सांप पकड़ने के लिए स्नेक कैचर को बुलाया गया. इसके बाद 5 फीट लंबे कोबरा सांप को बाहर निकाला गया.
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
15 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines