राजस्थान में क्रिकेट खेलते समय लाइव किडनैपिंग, 4 बदमाशों ने कार चढ़ाने की भी की कोशिश

राजस्थान में बदमाशों के हौंसले आसमना छूते दिख रहे हैं। मैच खेलते समय बदमाशों ने ग्राउंड पर हमला कर दिया। साथ ही एक खिलाड़ी को किडनैप तक कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

राजस्थान में क्रिकेट खेलते समय खिलाड़ी किडनैप

राजस्थान के जालौर में स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान 4 बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाश कार लेकर मैदान के अंदर घुसे और खिलाड़ियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, बदमाशों ने एक खिलाड़ी को किडनैप भी कर लिया गया है। इससे ग्राउंड पर अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। मामला चितलवाना के सांगडवा गांव का है। आरोपी यह भी है कि रास्ते में खेत में रोक कर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान गले में पहनी करीब 25 ग्राम वजन की सोने की चैन और स्मार्टफोन भी छीन लिया।

पूरा मामला समझने के लिए देखिए वीडियो….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ