Khatu Shyam Mandir Closed For 2 days: ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’, के नाम से मशहूर सीकर का खाटू श्याम मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए मंदिर समिति ने नया अपडेट जारी किया है. दीपावली से पहले यह मंदिर आम भक्तों के लिए बंद किया जाएगा. सूचना के अनुसार मंदिर 12 से 13 अक्टूबर के बीच कई घंटों के लिए बंद होगा.
क्यों नहीं होंगे दर्शन?
दरअसल, दिवाली के उपलक्ष्य पर खाटू श्याम मंदिर समिति ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई और साज सज्जा के काम के लिए दर्शन पर रोक लगाई है. बता दें कि मंदिर के बंद होने की टाइमिंग 12 अक्टूबर को रात 10 बजे बंद हो जाएंगे. कपाट अगले दिन 13 अक्टूबर की संध्या तक बंद रहेंगे. भक्त बाबा के दर्शन के लिए 13 अक्टूबर, सोमवार को शाम 6 बजे के बाद से कर सकेंगे.
मंदिर प्रशासन ने दी जानकारी
मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस दौरान गर्भगृह, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दीपावली के स्वागत की तैयारियां की जाएंगी. रंग-रोगन, सफाई, बिजली की लाइटों की सजावट की व्यवस्था का कार्य होगा, जिससे मंदिर दीपावली के अवसर पर और भी अधिक आकर्षक रूप में दिखाई देगा.
श्याम मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि में मंदिर न आएं और 13 अक्टूबर की शाम 6 बजे के बाद से दर्शन के लिए पहुंचे. सफाई और सजावट कार्य पूर्ण होने के बाद बाबा श्याम के कपाट विधिवत खोले जाएंगे और आरती के साथ दीपावली की शुरुआत होगी.
प्रशासन ने सभी भक्तों से अनुशासन और सहयोग की अपील की है ताकि तैयारियों का कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सके.
ये भी पढ़ें-‘हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो…वसुंधरा राजे जैसा हो’, इसी बीच पूर्व CM ने कुछ ऐसा बोला, सुधर गया नारा
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
19 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines