दिवाली से पहले 2 दिन बंद रहेगा बाबा श्याम का दरबार, मंदिर कमेटी ने दिया नया अपडेट

Khatu Shyam Mandir Closed For 2 days: दिवाली से पहले सीकर में बाबा श्याम के कपाट बंद करने के नए आदेश दिए गए हैं. मंदिर कमेटी ने सूचना देते हुए लोगों से अपील की है कि वे इन दो दिनों के लिए मंदिर दर्शन के लिए न पहुंचे. कब खुलेगा मंदिर इस बारे में जानने के लिए पढ़े यह रिपोर्ट.

Khatu shyam mandir
विज्ञापन

Khatu Shyam Mandir Closed For 2 days: ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’, के नाम से मशहूर सीकर का खाटू श्याम मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए मंदिर समिति ने नया अपडेट जारी किया है. दीपावली से पहले यह मंदिर आम भक्तों के लिए बंद किया जाएगा. सूचना के अनुसार मंदिर 12 से 13 अक्टूबर के बीच कई घंटों के लिए बंद होगा.

क्यों नहीं होंगे दर्शन?

दरअसल, दिवाली के उपलक्ष्य पर खाटू श्याम मंदिर समिति ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई और साज सज्जा के काम के लिए दर्शन पर रोक लगाई है. बता दें कि मंदिर के बंद होने की टाइमिंग 12 अक्टूबर को रात 10 बजे बंद हो जाएंगे. कपाट अगले दिन 13 अक्टूबर की संध्या तक बंद रहेंगे. भक्त बाबा के दर्शन के लिए 13 अक्टूबर, सोमवार को शाम 6 बजे के बाद से कर सकेंगे.

विज्ञापन

मंदिर प्रशासन ने दी जानकारी

मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस दौरान गर्भगृह, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दीपावली के स्वागत की तैयारियां की जाएंगी. रंग-रोगन, सफाई, बिजली की लाइटों की सजावट की व्यवस्था का कार्य होगा, जिससे मंदिर दीपावली के अवसर पर और भी अधिक आकर्षक रूप में दिखाई देगा.

श्याम मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि में मंदिर न आएं और 13 अक्टूबर की शाम 6 बजे के बाद से दर्शन के लिए पहुंचे. सफाई और सजावट कार्य पूर्ण होने के बाद बाबा श्याम के कपाट विधिवत खोले जाएंगे और आरती के साथ दीपावली की शुरुआत होगी.

प्रशासन ने सभी भक्तों से अनुशासन और सहयोग की अपील की है ताकि तैयारियों का कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सके.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ