Karauli News: करौली-धौलपुर से बीजेपी सांसद मनोज राजोरिया ने करौली के सपोटरा में लोगों के साथ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां एपिसोड सुना। इन दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हालांकि इसके तुरंत बाद वे अपनी गलती सुधार भी लेते हैं।
बता दें कि रविवार को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस दौरान देशभर में 4 लाख से अधिक स्थानों पर बीजेपी नेताओं के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को लाइव सुना गया। ऐसा ही कार्यक्रम में करौली के सपोटरा में आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
गलती का हुआ अहसास
संबोधन के दौरान उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जगह-जगह कमीशनखोरी का जो काम चल रहा है, वो अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है क्योंकि अब प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनन जा रही है। हालांकि इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी गलती सुधार ली। इसके बाद वहां मौजूद सभी नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे का मुंह देखने लग गए। इसके बाद उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि कांग्रेस नहीं भाजपा की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम के बाद दी सफाई
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद उन्होंने कहा कि ‘सपोटरा में मेरे द्वारा कही गई बात कांग्रेस जाएगी और कमल-भाजपा सरकार आएगी’ को कांग्रेसी तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रसारित कर रहे हैं। ये सरासर ग़लत है और मैं ऐसी हरकतों की निंदा करता हूं।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
7 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines