Karanpur By Election Result 2024 : राजस्थान की भजनलाल सरकार को बड़ा झटका लगा है। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कुछ दिन पहले मंत्री बने प्रत्याशी को 12 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जीत पर कांग्रेस के उम्मीदवार को बधाई दी है।
कांग्रेस ने श्रीकरणपुर से गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया था, जबकि भाजपा ने सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को मैदान में उतारा था। सबसे खास बात यह है कि भजनलाल सरकार में सुरेंद्रपाल सिंह को अभी 10 दिन पहले ही जगह मिली थी। ऐसे में भाजपा उन्हें प्रत्याशी बनाकर जीत दर्ज करना चाहती थी, लेकिन पार्टी का दांव उलटा पड़ गया। कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर ने उपचुनाव में मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को हरा दिया है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में वोट कटवा पार्टी बनी हनुमान की RLP
अशोक गहलोत ने रुपिंदर सिंह को दी बधाई
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीकरणपुर में कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को यह जीत समर्पित है। क्षेत्र की जनता ने भाजपा के अभिमान को हराया है। लोगों ने चुनाव के बीच उम्मीदवार को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली बीजेपी को सबक सिखाने का काम किया है।
श्रीकरणपुर उपचुनाव के लिए 5 जनवरी को हुई थी वोटिंग
आपको बता दें कि राजस्थान में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत हो गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने श्रीकरणपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया। उपचुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था और सोमवार को वोटों की गिनती हुई।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines