---विज्ञापन---

जेपी नड्डा जन आक्रोश यात्रा के 51 रथों को आज जयपुर से करेंगे रवाना, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

जयपुर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 4 दिसम्बर को प्रवेश करने से पहले राजस्थान में भाजपा जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नडडा आज 1 दिसंबर को जयपुर से भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का 51 रथों को रवाना कर शुभारंभ करेंगे और प्रदेश के […]

---विज्ञापन---

जयपुर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 4 दिसम्बर को प्रवेश करने से पहले राजस्थान में भाजपा जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नडडा आज 1 दिसंबर को जयपुर से भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का 51 रथों को रवाना कर शुभारंभ करेंगे और प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ 200 रथों के माध्यम से यह यात्रा निकाली जाएगी।

नडडा आज सुबह 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर आएंगे, 11:45 बजे दशहरा मैदान पहुंचेंगे, जहां वह जन आक्रोश यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और 51 रथों को रवाना करेंगे। दोपहर 1:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और दोपहर 3:00 बजे कार्यालय से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

---विज्ञापन---

जगत प्रकाश नड्डा के साथ भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्र चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ इत्यादि सहित प्रमुख लोग साथ रहेंगे

First published on: Dec 01, 2022 10:27 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola