JP Nadda: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश नड्डा की बुधवार देर रात शादी हो गई। जयपुर के राजमहल पैलेस में शादी समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं। बता दें कि नड्डा की बेटे की शादी होटल कारोबारी रमाकांत शर्मा की बेटी से हुई है। सबसे रोचक बात यह है कि अब जेपी नड्डा की दोनों बहुएं राजस्थान की है।
वसुंधरा ने ट्वीट कर दी जानकारी
बता दें कि वीआईपी शादी में कई मेहमान शरीक हुए। सभी मेहमानों का नड्डा के समधी रमाकांत शर्मा ने स्वागत किया। वहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट करते हुए कहा कि जयपुर में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर नव दंपति को मंगल वेला की शुभकामनाएं दी। साथ ही नड्डा परिवार एवं समारोह में पधारे पार्टी के अन्य नेताओं से भी शिष्टाचार मुलाकात की।
और पढ़िए – कोलकाता राजभवन में हाथे खोरी कार्यक्रम का आयोजन क्यों करवा रही ममता सरकार, जानें…
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
इस समारोह में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, ओम प्रकाश माथुर, राजेंद्र राठौड़ और घनश्याम तिवाड़ी जैसे नेता शामिल हुए। इस दौरान सोशल मीडिया पर शादी की रस्मों की तस्वीरें भी वायरल हुई। वहीं होटल की लॉबी में शादी की तैयारियों में मशगूल मेहमानों की फोटो भी सामने आई है।
और पढ़िए – राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर PM मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, तीनों सेना के प्रमुख भी रहे मौजूद
बता दें मंगलवार शाम को हुए कार्यक्रम के दौरान शादी से पहले हरीश नड्डा और रिद्धि शर्मा भी साथ नजर आए थे। पर्पल कलर के वेलवेट कोट में हरीश दिखे तो गुलाबी रंग के लिबास में रिद्धि नजर आईं। इसके अलावा भी रिद्धि और हरीश की एक तस्वीर दिखी जिसमें दोनों मेहमानों के बीच नजर आ रहे हैं।
28 जनवरी को होगा रिसेप्शन
शादी के बाद जेपी नड्डा बिलासपुर में 28 जनवरी को रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के आला नेता शामिल होंगे। विवाह समारोह के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सीएम गहलोत ने इसे लेकर पुलिस कमिश्नर को विशेष निर्देश भी दिए थे। समारोह स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines