जयपुर: राजस्थान की राजनीति में रोज नई कहानियां सामने आती हैं। ताजा मामला राजस्थान में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा और सचिन पायलट से जुड़ा हुआ है। गुर्जर नेता विजय बैंसला की ओर से भारत जोड़ो यात्रा रोके जाने की धमकी के बाद अब सचिन पायलट खेमा भी विजय बैंसला के खिलाफ मुखर हो गया है। इसको लेकर मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और एमएलए इंद्राज गुर्जर ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।
इस दौरान मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बोले कि कल उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से दिल्ली में कल जाकर मुलाकात की थी और इस दौरान कोई मौसम से जुड़ी बात नहीं हुई!, बल्कि राजस्थान के मुख्यमंत्री को बदले जाने को लेकर चर्चा हुई। जल्दी ही इस पर आलाकमान अपना फैसला भी ले लेगा। गहलोत सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि 25 सितंबर को राजस्थान में जिस तरह के हालात बने थे उसके बाद पार्टी प्रभारी अजय माकन ने भी इस्तीफे की पेशकश की है और वे राजस्थान भी अब नहीं आ रहे हैं। यह कोई मामूली बात नहीं है।
गुर्जर समाज के कुछ नेताओं के राहुल गांधी की यात्रा के विरोध के सवाल पर इन दोनों नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से बीजेपी बौखलाई हुई है। तथाकथित गुर्जर नेता विजय बैंसला बीजेपी की गोद मे खेल रहे हैं। बीजेपी के नेताओ के इशारे पर भारत जोड़ो यात्रा का विरोध कर रहे हैं। पुष्कर में कर्नल किरोड़ी बैंसला के अस्थि विसर्जन के कार्यक्रम में भी सचिन पायलट को बदनाम करने की कोशिश की थी।
MLA गुर्जर बोल- पायलट को बदनाम करने की कोशिश ना करें
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए एमएलए इंद्राज गुर्जर ने कहा कि विजय बैंसला को विरोध करना है तो सरकार का विरोध करें। उन्होंने कहा कि बैंसला सचिन पायलट और गुर्जर समाज को बदनाम करने की कोशिश नहीं करें। यह सचिन पायलट को डी-फेम करने की साजिश है। उन्होंने बताया कि यह कहीं पर इशारा, कहीं पर निशाना लगाने की बात है।
मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने ये कहा
मंत्री गुढ़ा ने कहा कि बीजेपी को अगर यात्रा का विरोध करना है तो आधिकारिक रूप से विरोध करें। जिन लोगों को सचिन पायलट के कद से समस्या है, कांग्रेस में नोटिस पाने वाले नेता और अन्य नेताओं को उनके कद से समस्या है, वही लोग विजय बैंसला से विरोध करवा रहे हैं।
विधायक इंद्राज गुर्जर ने ये कहा
विधायक इंद्राज गुर्जर ने विजय बैंसला पर हमला बोलते हुए कहा कि वो समाज को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रा का विरोध करना उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है, लेकिन समाज इस काम मे उनके साथ नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, विजय बैंसला को सामने आकर बताना चाहिए कि वो किसके कहने पर यात्रा का विरोध कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
16 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
16 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
18 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines