हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jodhpur: गलत दिशा में आ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत 3 की मौत

विज्ञापन

Jodhpur: जोधपुर में शुक्रवार दोपहर एक राॅन्ग साइड कार और बाइक की टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 व्यक्ति और 1 महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जोधपुर एम्स पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

गुढ़ा विश्नोई के रहने वाले थे तीनो मृतक

बोरानाडा एसीपी जयप्रकाश अटल ने बताया कि तीनों मृतक गांव के बाहर खेत में जाने के लिए निकले थे। इस दौरान गलत दिशा में आ रही कार ने तीनों को टक्कर मार दी। विवेक विहार थाना क्षेत्र के गुढ़ा विश्नोई गांव के रहने वाले थे। मृतकों में प्रेमाराम पुत्र हीराराम, लूणी देवी पत्नी चतुराराम, बरजू देवी पत्नी ओमप्रकाश थे।

मृतक के भाई ने दर्ज करवाया मामला

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीनों उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। वहीं प्रेमाराम के भाई स्वरूपराम की ओर से कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। इधरए पोस्टमाॅर्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपे गए तो परिवार के सदस्य रोने लगे। वहीं जब तीनों के शव गांव में पहुंचे तो हर किसी की आंख में आंसू थे।​​​​

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola