Jodhpur: सेना भर्ती की अग्निवीर योजना में हुए ये बड़े बदलाव, जानें पूरी खबर
Edited By Rakesh Choudhary

Major Changes In Aganiveer Scheme
Edited By Rakesh Choudhary

Major Changes In Aganiveer Scheme
जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः दुनिया में भारत सबसे युवा देश है और देश की सेना को युवा बनाने के लिए अग्निवीर योजना के तहत देश की सरहदों की सुरक्षा का जज्बा रखने वाले में युवाओं को सेना में भर्ती किया जाता है। अग्निवीर योजना अब सरकार ने कुछ बड़े बदलाव किए है।
अग्निवीर बनने के लिए पहले कैंडिडेट को एंट्रेंस टेस्ट को क्लियर करना होगा। उसके बाद रैली की जाएगी। पूर्व में अग्निवीर बनने के लिए पहले युवा रैली में शामिल होते थे।
एआरओ जोधपुर के डायरेक्टर दीपांकुर बासु ने बताया कि अग्निवीर की योजना में क्या कुछ बदलाव हुआ है इसको लेकर 16 फरवरी को इसका नोटिफिकेशन ऑनलाइन डाल दिया गया है। भारतीय सेना ऑफिशयल वेबसाइट जहां पर इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकता है जिसे सामान्य प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा।
सामान्य प्रवेश परीक्षा को पास करने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को संबंधित एआरओएस द्वारा तय किए गए स्थानों पर भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा, जहां वे शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण और शारीरिक मापन परीक्षण से गुजरेंगे। चयनित उम्मीदवारों को रैली स्थल पर मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
एआरओ जोधपुर के डायरेक्टर दीपांकुर बासु ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए 16 फरवरी 2023 से 15 मार्च 2023 तक पोर्टल खुला रहेगा। पंजीकरण की प्रक्रिया पहले की तरह ही है उम्मीदवार या तो अपने आधार कार्ड या अपने दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र के जरिए पंजीकरण कर सकता है।
ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट को अधिक पारदर्शिता के लिए डिजिलॉकर से जोड़ा गया है। इसके अलावा आईटीआई से जुड़े डिप्लोमा होल्डर को भी बोनस मार्क मिलेंगे जो कैंडिडेट के लिए अहम होंगें। जोधपुर एआरओ में 6 डिस्ट्रिक्ट के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
डायरेक्टर दीपांकुर बासु ने बताया की ऑनलाइन सीईई पूरे भारत में 176 स्थानों पर जारी है।उम्मीदवारों के पास 5 परीक्षा स्थानों का चयन करने का विकल्प रहेगा। उन्हें उन विकल्पों में से परीक्षा स्थान आवंटित किया जाएगा। ऑनलाइन सीईई के लिए शुल्क 500 रुपये प्रति उम्मीदवार है। लागत का 50 प्रतिशत सेना के द्वारा वहन किया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया के अंत में उम्मीदवारों को भुगतान पोर्टल पर निर्देशित किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: