Rajasthan Crime News: राजस्थान के जोधपुर में पुलिस ने एक स्पा सेंटर में रेड कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। स्पा सेंटर एक रिहायशी इलाके में चल रहा था, जिसके बारे में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। मौके पर पुलिस को 3 लड़के और 8 लड़कियां मिलीं। जिनको अरेस्ट कर लिया गया है। ये लड़कियां लड़कों के साथ कमरों में आपत्तिजनक हालत में थीं। जैसे ही कमरों का दरवाजा खुला, अंदर का हाल देख पुलिस भी पानी-पानी हो गई। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
स्पा सेंटर का लाइसेंस मिला सस्पेंड, पुलिस ने किया सील
इनको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भिजवाया जाएगा। सरदारपुरा इलाके में पुलिस ने रेड कर स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट पकड़ा है। पुलिस को लंबे समय से इस रैकेट के बारे में सूचना मिल रही थी। पुलिस ने रेड के बाद अब स्पा सेंटर को सील कर दिया है। इस सेंटर का लाइसेंस भी काफी पहले सस्पेंड हो चुका है। जो लड़कियां मौके से पकड़ी गई हैं, वे दूसरे राज्यों की हैं।
इससे पहले भी इस सेंटर के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। रेड के बाद दस्तावेज चेक करने पर पता लगा कि लाइसेंस तो मसाज के लिए लिया गया था। लेकिन अंदर गलत काम करवाया जा रहा था। पकड़े गए तीनों लड़के मसाज करवाने के लिए आए थे। बाड़मेर जिले में भी कई स्पा सेंटरों पर पुलिस रेड की जानकारी मिली है। आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। यह पहली बार नहीं है। इस इलाके में पहले भी ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस कर चुकी है। वहीं, लोग भी आरोप लगाते रहते हैं कि पुलिस की मिलीभगत से ही ऐसे रैकेट रिहायशी इलाकों में चलते हैं। जयपुर और उदयपुर के इलाकों में भी कई स्पा सेंटरों पर हाल के दिनों में रेड हुई है। जिसके बाद कई रैकेट पकड़े गए हैं।
यह भी पढ़ें:‘सीहोर का रेपिस्ट बाबा’…पूजा करके युवती को भभूत खिलाई, बेहोश होने पर किया गंदा काम
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
11 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines