Rajasthan News: G-20 शेरपाओं (Sherpas) की अगवानी को जोधपुर (Jodhpur) तैयार हैं। 2 से 4 फरवरी तक जोधपुर में G-20 सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन की ओर से खास तैयारियां की गई है। कलेक्टर (Collector) हिमांशु गुप्ता स्वंय सभी कार्यो की निगरानी कर रहे हैं।
एयरपोर्ट पर होगा विशेष स्वागत
G-20 शेरपाओं का जोधपुर के एयरपोर्ट (Jodhpur Airport) पर विशेष स्वागत होगा। उन्हें पारंपरिक मारवाड़ी साफा पहनाया जाएगा। एयरपोर्ट की दीवारों पर भी चित्रकारी की गई है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इसके अलावा शहर के चौराहों को भी विशेष थीम पर सजाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही है। इंडाना होटल रो पर राजस्थानी संस्कृति (Rajasthani Culcture) की झलक देखने को मिलेगी। भैरूजी चौराहे स्थित ताज हरि होटल के बाहर बने ब्रिज के नीचे G-20 की थीम को डेकोरेट किया जाएगा।
योग से होगी दिन की शुरूआत
G-20 सम्मेलन में आने वाले शेरपाओं के दिन की शुरूआत योग (Yoga) से होगी। बताया जा है कि शेरपाओं के प्रतिनिधियों ने योगा एक्सपर्ट की व्यवस्था करने को कहा हैं। इसके लिए होटल में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है।
और पढ़िए –Himachal News: CM सुक्खू ने हिमाचल में जोशीमठ जैसे खतरे की आशंका जताई, केंद्र सरकार से की ये अपील
खाने में बाजरे की रोटी और केर-सांगरी की सब्जी
G-20 में भाग लेने वाले डेलिगेट्स के लिए खाने का विशेष प्रबंध किया गया हैं। डेलीगेट्स को बाजरे (Millet) की रोटी और केर-सांगरी (Kair Sangari) की सब्जी परोसी जाएगी। इसके अलावा मारवाड़ की पहचान दाल-बाटी और चूरमा (Dal Bati Churma) भी भोजन का हिस्सा होगा। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस तीन दिवसीय बैठक में जी-20 सम्मेलन के प्रतिनिधियों के अलावा 9 आमंत्रित राष्ट्र के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
भीतरी शहर को निहारेंगे शेरपा
शेरपाओं का दल जोधपुर शहर के अंदर भी विजिट कर सकता हैं। इसके लिए भी यहां की दीवारों को ब्लू कलर की थीम पर डेकोरेट किया गया हैं। परकोटे की दीवारों पर मारवाड़ के कल्चर को प्रदर्शित करती हुई पेंटिग्स होगी।
सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद
जोधपुर शहर में हाल ही में 5G लॉन्च किया गया था। इसके अलावा मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए नए टॉवर भी लगाए गए हैं। सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। पूरे शहर में हाईटेक 30 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इसके अलावा इन कैमरों की निगरानी अभय कमांड से रहेगी। इसके लिए यहां अलग से टीम तैनात रहेगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines