हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

एसके मैराथन में दौड़ा जोधपुर, अभिनेत्री महिमा चौधरी ने फ्लैग ऑफ से की शुरुआत

विज्ञापन
Jodhpur News

जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः आईआईइएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मेनेजमेंट और एस के फाइनेंस के साथ एसके जोधपुर मैराथन के प्रथम संस्करण का रविवार को आयोजन किया गया। एमबीएम यूनिवर्सिटी  शुरू हुई मैराथन दौड़ को बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने फ्लैग ऑफ करके रवाना किया। इस मैराथन में कुल चार केटेगरी में हजारों की संख्या में लोग जोधपुर को सबसे स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ शहर बनाने के लिए दौड़ें।

अभिनेत्री ने फ्लैग आफ से की शुरूआत

इस मैराथन को अभिनेत्री महिमा चौधरी ने फ्लैग ऑफ करके शुरुआत की। एस के जोधपुर मैराथन के आयोजक मुकेश मिश्रा ने बताया कि जयपुर में मैराथन के तहत अब तक चौदह संस्करण हो चुके हैं और रनिंग को लेकर एक कल्चर वहां शुरू हुआ है, ऐसा ही कल्चर जोधपुर में शुरू हो इसको लेकर हमने जी तोड़ प्रयास किया है। इसकी शुरूआत आज सुबह जोधपुर मैराथन से हुई इसको लेकर अनेक प्री इवेंट्स भी किए गए।

इवेंट्स में अलग-अलग कैटेगरी में होंगे आयोजन

इवेंट्स में अलग अलग गार्डन में फिटनेस एक्टिविटी, एम्बेसडर मीट, बिब एक्सपो जैसे कार्यक्रम होंगे। एस के जोधपुर मैराथन में कुल चार कैटेगरी रखी गयी । 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की टाइम्ड रन रखी गयी। जिसमे पार्टिसिपेट करने वाले रनर को टाइमिंग चिप के जरिये रन फिनिश करने के बाद ऑफिशियल टाइमिंग मिली।

साथ ही सभी को मैडल टी शर्ट और रिफ्रेशमेंट भी दिए गए। इसके अलावा 3 किमी की रन भी रखी गयी है जिसमे रजिस्ट्रेशन करने वालो को मैडल टी शर्ट और रिफ्रेशमेंट दिए जाएंगे। ऐसे एनजीओ जो अलग-अलग सामाजिक सन्देश के साथ दौड़ेंगे, उनके लिए रजिस्ट्रेशन निशुल्क हुए और उन्हें बिब नंबर दिए गए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें