जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः केरु के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार सुबह डिलीवरी के लिए आई महिला की डिस्पेंसरी गेट के बाहर ही डिलीवरी हो गई। जानकारी के अनुसार महिला पूरो देवी देवासी निवासी झंवर अपने परिजनों के साथ डिलीवरी के लिए सुबह केरु डिस्पेंसरी पर आई थी।
डिस्पेंसरी पर मौजूद डिलीवरी हेतु एक्सपर्ट दो मेल नर्सिंग स्टॉफ में से एक स्टॉफ अवकाश पर था जबकि दूसरा मेल नर्सिंग स्टॉफ लेबर रूम में पहले से ही मौजूद दो प्रसूताओं की डिलीवरी करवाने में व्यस्त था।
गेट पर हो गई डिलीवरी
जब महिला डिस्पेंसरी पर पहुंची तब उपस्थित मेल नर्सिंग स्टॉफ ने रूटीन चेकअप व जांच रिपोर्ट देखने पर खून की कमी का पता चलने पर केरु डिस्पेंसरी में ब्लड उपलब्ध नही होने के कारण उन्हें जोधपुर रेफर करने के लिए बोला। इसी दौरान महिला की डिस्पेंसरी के गेट पर ही डिलीवरी हो गई जिसको बाद में अस्पताल के लेबर रूम में ले जाकर उचित इलाज शुरू किया।
प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
डिलीवरी के बाद महिला व नवजात का स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है। महिला की डिस्पेंसरी के गेट पर डिलीवरी होने के बाद साथ आये परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
डिस्पेंसरी स्टाफ था अवकाश पर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरु के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि डिस्पेंसरी में डिलीवरी हेतु मंगलवार सुबह महिला आई थी। डिस्पेन्सरी पर एक्सपर्ट दो मेल नर्सिंग स्टॉफ में से से एक स्टॉफ अभी छुट्टी पर है। डिस्पेंसरी के लेबर रूम में दो टेबल की ही सुविधा है जिस पर पहले से ही दो महिलाओं की डिलीवरी चल रही थी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
12 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines