Jodhpur News: जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कराया शांत

Jodhpur News

जोधपुर से लोकेश व्यास की रिेपोर्टः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के जन्मोत्सव को कल धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जोधपुर शहर में भव्य व ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 470 से अधिक झांकियां शामिल हुई। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति नहीं बिगड़े इसके लिए पुलिस को तैनात किया गया था। जुलूस के दौरान हजारों की संख्या में रामभक्त हाथों में भगवा ध्वज लिए सड़काें से जयकारे लगाते हुए निकल रहे थे।

विज्ञापन

जब शोभायात्रा की झांकिया नई सड़क बाजार के पास से गुजर रही थी अचानक एक बिल्डिंग के ऊपर से कुछ युवकों ने पत्थर फेंके जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौक पर मौजूद पुलिस तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला कराया शांत

विश्व हिंदू परिषद् के जिला सह मंत्री महेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि रामनवमी पर नई सड़क से शोभायात्रा की झांकियां निकल रही थी उस दौरान शोभायात्रा में शामिल मंडोर की झांकी के सामने वाली बिल्डिंग से पत्थर फेंके गए। पत्थर झांकी में शामिल बच्चों को लगे। मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने समझाइस कर भीड़ को हटाया और उसके साथ ही बिल्डिंग के ऊपर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ