Jodhpur News: सतीश पूनिया ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- 'गहलोत सरकार हर मोर्चे पर रही विफल'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनिया बुधवार को जोधपुर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में बिगड़ी कानून व्यवस्था, पानी-बिजली का संकट, टूटी सड़कें, शिक्षा के क्षेत्र में बदतर हालात, पेपर लीक, कर्जमाफी नहीं होने से किसान प्रताड़ित है।
पूनिया ने कहा कि हम बचपन में पारले जी बिस्किट को तरसते थे और कांग्रेस राज में सीएम अशोक गहलोत को सोने के बिस्किट मिले हैं। गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
भाजपा की जोधपुर देहात उत्तर की जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करने जोधपुर आए पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसानों, युवाओं और बहन-बेटियों से वादाखिलाफी की है, ऐसे में प्रदेश की जनता भाजपा की तरफ उम्मीदों से देख रही है और आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाने को संकल्पित है।
2023 में बनने वाली भाजपा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता को समर्पित होगी जो राजस्थान को विकसित बनाने के लिये संकल्पबद्ध होकर कार्य करेगी।
भाजपा संगठन का विचार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के हर वर्ग को समृद्ध, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया है। जिससे आज भारत शक्तिशाली राष्ट्र बना है और दुनिया का सिरमौर बना है।
उन्होंने आगे कहा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा पूरी सक्रियता व मजबूती के साथ पूरे राजस्थान में कार्यक्रमाें का आयोजन करेगी। इसके साथ ही केंद्र के सभी लाभार्थियों तक पहुंचा जाएगा।
पूनिया प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार पिछले 2 साल से प्रदेश में महिलाओं को निशुल्क मोबाइल वितरण करने की बात कह रही है सचिवालय की अलमारी में जो करोड़ों का कैश मिला है, कहीं यह उसकी दलाली का तो नहीं है। उन्होंने कहा कि हम बचपन में अलमारी में पारले जी बिस्किट को तरसते थे और कांग्रेस राज में सीएम अशोक गहलोत को सोने के बिस्किट मिले हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: