Jodhpur News: तीसरे दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Jodhpur News
विज्ञापन

Jodhpur News: जोधपुर में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आज सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर उतर कर काला दिवस मनाया और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। बता दें कि वाल्मीकि समाज के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

गदंगी ने अटा पड़ा है पूरा शहर

वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियाें की मांग है कि आने वाली सफाई भर्ती में शत-प्रतिशत आरक्षण और पिछली भर्तियों में सफाई कर्मचारी के पद लगे सवर्ण लोगों को ऑफिस ड्यूटी से हटाकर फील्ड में लगाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसको लेकर निगम के आला अधिकारी कई बार सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकल सका है।

विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कूड़ा नहीं उठने से गंदगी फैल रही है। जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है।

कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस

आंदोलन के तीसरे दिन सफाई कर्मचारियों ने काला दिवस मनाते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। वहीं, प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारियों का कहना है कि मांगे नहीं मानी गई तो पूरे शहर में चक्का जाम करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ