Jodhpur News: जोधपुर में इन दिनों अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। बदमाश पुलिस को भी निशाना बना रहे हैं। मंगलवार रात को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस को गांजा तस्कर की स्कूटी तलाश करना भारी पड़ गया। बदमाशों ने पुलिस के साथ मारपीट की और स्कूटी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस सेक्टर 11 के एक प्राइवेट हाॅस्पिटल के पास गांजा तस्कर भूपेंद्र बिश्नोई के पुत्र पप्पाराम के पास गांजा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पप्पाराम बिश्नोई को 200 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पिता को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी में गांजा रखे होने की बात बताई।

विज्ञापन

राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज

पूछताछ में मिली सूचना के आधार पर पुलिस जैसे ही स्कूटी की जांच करने पहुंची तो वहां पहले से मौजूद 5 लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और स्कूटी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा भी दर्ज किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ